1620799628_pic.jpg

xiaomi flipbuds pro: Mi FlipBuds Pro को एक्टिव नॉयस रिडक्शन के साथ 13 मई को किया जाएगा लॉन्च, पढ़ें सभी उपलब्ध डिटेल्स – mi flipbuds pro set to launch in 13 may with active noise reduction and stem design

Twitter
Facebook
Telegram
WhatsApp

[ad_1]

हाइलाइट्स:

  • Xiaomi FlipBuds Pro को 13 मई को किया जाएगा लॉन्च
  • Xiaomi FlipBuds Pro में होगा एक्टिव नॉयस रिडक्शन
  • स्टेम-शेप्ड डिजाइन के साथ होगा पेश

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए Mi FlipBuds Pro या Xiaomi FlipBuds Pro पर काम कर रही है। ये कंपनी के ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स हैं। इन्हें लेकर एक टीजर भी जारी किया गया था जिसके अनुसार यह एक्टिव नॉयस रिडक्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसके लिए Xiaomi ने हाल ही में एक पोस्टर जारी किया है जिसमें नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट बताई गई है। साथ ही प्रोडक्ट का नाम भी बताया गया है। इसका नाम Mi FlipBuds Pro है और इसे 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi J18s फोल्डेबल फोन के कैमरा से जुड़ी जानकारी लीक, जानें डीटेल
Xiaomi ने Weibo पर अपने Smart Life अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी है। इस टीजर में एक इमेज दी गई है जिसमें Mi FlipBuds Pro का चार्जिंग केस दिया गया है। इसके ऊपर एक लाइट का इंडीकेटर है। फिलहाल इसे चीनी मार्केट में ही उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि इसे चीन के बाहर कब तक लॉन्च किया जाएगा। Mi FlipBuds Pro को स्टेम-शेप्ड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें 40dB का एक्टिव नॉयस रिडक्शन फीचर भी दिया जाएगा।

इस ईयरबड्स की इमेज शेयर की गई हैं। इमेज के अनुसार, यह ब्लैक फिनिश के साथ आएगा। इस पर Xiaomi का लोगो भी बना होगा। यह जानकारी Mi FlipBuds Pro के टीजर्स द्वारा मिली है।

Xiaomi जल्द Mi 11 Ultra के लिए लॉन्च करेगा मात्र 36 मिनट में फुल चार्ज करने वाला 67W फास्ट चार्जर
Xiaomi ने हाल Redmi AirDots 3 TWS ईयरबड्स लॉन्च किए थे जो 7 घंटे तक की बैटरी और aptX एडेप्टिव सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। अगर Mi ब्रांडेड TWS ईयरबड्स की बात करें तो यह स्टेल डिजाइन के साथ आता है। जबकि Redmi ब्रांड के ईयरबड्स कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आते हैं।

चीनी कंपनी भारत में Redmi Earbuds S और Redmi Earbuds 2C भी उपलब्ध कराती है। साथ ही Mi True Wireless Earphones 2C और Mi True Wireless Earphones 2 भी कंपनी के पोर्टफोलिया हिस्सा हैं। अब देखना यह होगा कि क्या Mi Flip Buds Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

[ad_2]

Source link

Twitter
Facebook
Telegram
WhatsApp

Recent Post

NEET UG 2025 Online Registration Date Released
NEET UG 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEET UG 2025 AAPAR id jaruri nhi
NEET UG 2025 Registration के लिए AAPAR ID जरुरी नहीं
NEET UG 2025
NEET UG 2025 में नहीं आएगा एक्स्ट्रा सवाल
FMGE January 2025 Result
FMGE 2025 January Result declared Direct link
Manmohan Singh
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष में निधन
Scroll to Top