prayagraj-news-l-a-le-l_1624728361.jpeg

Prayagraj: Bjp Showed Strength Before Nomination Of District Panchayat President – प्रयागराज : जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के पहले भाजपा ने दिखाई ताकत

Twitter
Facebook
Telegram
WhatsApp

[ad_1]

prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह।
– फोटो : prayagraj

ख़बर सुनें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के पूर्व भाजपा ने शनिवार को अपनी ताकत का भी एहसास कराया। पार्टी प्रत्याशी डा. वीके सिंह के समर्थन में भाजपा से प्रयागराज की दोनों सांसद, सभी विधायक एवं प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता स्टैनली रोड स्थित आरडी पैलेस पहुंचे। पर्याप्त संख्या बल जुटाने के साथ भाजपा ने यह भी दर्शाया कि पूरी पार्टी इस चुनाव में डा. वीके सिंह के साथ है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह भी लगातार वीके सिंह के साथ ही रहीं। 

आरडी पैलेस से भाजपा प्रत्याशी डा. वीके सिंह पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही जिला पंचायत के लिए रवाना हुए। नामांकन करने के बाद वह खुली जीप में खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते हुए वापस आए। इसके पूर्व आरडी पैलेस में सुबह नौ बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए। डा. वीके सिंह के समर्थन में गंगापार से काफी संख्या में पार्टी नेता आरडी पैलेस पहुंचे। नामांकन के पूर्व आरडी पैलेस में एकत्रित कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा को गति देने के लिए प्रयागराज के चिकित्सक डा. वीके सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। 

लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को आधुनिक प्रयागराज का जनक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह से जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी ही काबिज होगा। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि जिले के विकास के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में हमने जो पौधा लगाया था, उसमें डा. वीके सिंह पुष्पित पल्लवित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आरडी पैलेस में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने सभी की एकता और सहयोग से डा. वीके सिंह की जीत को सुनिश्चित बताया। सभा को विधायक विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन बाजपेई, राजमणि कोल, नीलम करवरिया, डा. अजय कुमार, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व डा. वीके सिंह का पार्टी नेताओं ने भी स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, अशोक बाजपेई, प्रभा शंकर पांडे, सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, नरेंद्र देव पांडेय, अशोक सिंह,  पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के पूर्व भाजपा ने शनिवार को अपनी ताकत का भी एहसास कराया। पार्टी प्रत्याशी डा. वीके सिंह के समर्थन में भाजपा से प्रयागराज की दोनों सांसद, सभी विधायक एवं प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता स्टैनली रोड स्थित आरडी पैलेस पहुंचे। पर्याप्त संख्या बल जुटाने के साथ भाजपा ने यह भी दर्शाया कि पूरी पार्टी इस चुनाव में डा. वीके सिंह के साथ है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह भी लगातार वीके सिंह के साथ ही रहीं। 

आरडी पैलेस से भाजपा प्रत्याशी डा. वीके सिंह पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही जिला पंचायत के लिए रवाना हुए। नामांकन करने के बाद वह खुली जीप में खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते हुए वापस आए। इसके पूर्व आरडी पैलेस में सुबह नौ बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए। डा. वीके सिंह के समर्थन में गंगापार से काफी संख्या में पार्टी नेता आरडी पैलेस पहुंचे। नामांकन के पूर्व आरडी पैलेस में एकत्रित कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा को गति देने के लिए प्रयागराज के चिकित्सक डा. वीके सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। 

[ad_2]

Source link

Twitter
Facebook
Telegram
WhatsApp

Recent Post

NEET UG 2025 AAPAR id jaruri nhi
NEET UG 2025 Registration के लिए AAPAR ID जरुरी नहीं
NEET UG 2025
NEET UG 2025 में नहीं आएगा एक्स्ट्रा सवाल
FMGE January 2025 Result
FMGE 2025 January Result declared Direct link
Manmohan Singh
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष में निधन
Sanjay Malhotra appointed new RBI governor
RBI के नए गवर्नर का नाम हुआ तय, लेकिन कौन है यह चौंकाने वाली शख्सियत?
Scroll to Top