नाबालिग से रेप का मामला: दिव्या खोसला ने की पर्ल पुरी के जमानत की मांग, कहा- वो केस लड़ने को तैयार

[ad_1]

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 12:41 PM IST

एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। इस दौरान कुछ अभिनेता का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सेलेब्स पीड़िता के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया  बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था।  उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग की है।

दिव्या खोसला कुमार ने शेयर किया पोस्ट

दिव्या खोसला कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि पर्ल के पिता का कुछ महीने पहले निधन हुआ है और उनकी मां एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं। दिव्या लिखती हैं, पर्ल के मामले में कुछ लोग खुद जज बनने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक है मैं आप सभी को थोड़ा और अपडेट कर दूं पर्ल के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया, उनकी मां है एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं।  पर्ल पर पांच साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं, जिसके लिए पोस्को अधिनियम के तहत कोई जमानत नहीं है।  अब उसके लिए कौन केस लड़ेगा?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!